सूरह 75 · जुज़ 29

Al-Qiyamah · 75:2

وَلَا أُقْسِمُ بِالنَّفْسِ اللَّوَّامَةِ

तथा शपथ लेता हूँ निन्दा[1] करने वाली अन्तरात्मा की।
____________________
1. मनुष्य के अन्तरात्मा की यह विशेषता है कि वह बुराई करने पर उस की निन्दा करती है।

तफ़सीर

तथा अल्लाह ने अच्छी आत्मा की क़सम खाई है, जो इनसान को अच्छे काम में कोताही करने पर और बुरे कामों के करने पर मलामत (निंदा) करती है। अल्लाह ने इन दोनों चीज़ों की क़सम खाकर कहा है कि वह लोगों को हिसाब और बदले के लिए ज़रूर पुनर्जीवित करेगा।

पाठक में खोलें - पूरी सूरह पढ़ें

आपकी भाषा में तफ़सीर

अरबी तफ़सीरें

अनुवाद

सुनें