सूरह 48 · जुज़ 26
Al-Fath · 48:14
وَلِلَّهِ مُلْكُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ ۚ يَغْفِرُ لِمَنْ يَشَاءُ وَيُعَذِّبُ مَنْ يَشَاءُ ۚ وَكَانَ اللَّهُ غَفُورًا رَحِيمًا
अल्लाह के लिए है आकाशों तथा धरती का राज्य। वह क्षमा कर दे जिसे चाहे और यातना दे जिसे चाहे और अल्लाह अति क्षमाशील, दयावान् है।
तफ़सीर
आकाशों और धरती की बादशाहत केवल अल्लाह ही के लिए है। वह अपने बंदों में से जिसके गुनाहों को चाहता है, माफ़ कर देता है और अपने अनुग्रह से उसे जन्नत में दाखिल करता है। तथा अपने बंदों में से जिसे चाहता है, अपने न्याय के साथ यातना देता है। और अल्लाह अपने तौबा करने वाले बंदों के गुनाहों को खूब माफ़ करने वाला, उनपर बहुत दया करने वाला है।
पाठक में खोलें - पूरी सूरह पढ़ें