सूरह 38 · जुज़ 23
Sad · 38:86
قُلْ مَا أَسْأَلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ وَمَا أَنَا مِنَ الْمُتَكَلِّفِينَ
(हे नबी!) कह दें कि मैं नहीं माँग करता हूँ तुमसे इसपर किसी पारिश्रमिक की तथा मैं नहीं हूँ अपनी ओर से कुछ बनाने वाला।
तफ़सीर
(ऐ रसूल!) इन मुश्रिकों से कह दें : मैं तुम्हें जो संदेश पहुँचाता हूँ, उसका तुमसे कोई पारिश्रमिक नहीं माँगता, और मैं अपनी ओर से कुछ बनाने वाला भी नहीं हूँ कि मुझे जितना आदेश दिया गया है, उससे कुछ अधिक बताऊँ।
पाठक में खोलें - पूरी सूरह पढ़ें