सूरह 20 · जुज़ 16
Ta-Ha · 20:65
قَالُوا يَا مُوسَىٰ إِمَّا أَنْ تُلْقِيَ وَإِمَّا أَنْ نَكُونَ أَوَّلَ مَنْ أَلْقَىٰ
उन्होंने कहाः हे मूसा! तू फेंकता है या पहले हम फेंकें?
तफ़सीर
जादूगरों ने मूसा अलैहिस्सलाम से कहा : ऐ मूसा! आप दो बातों में से किसी एक का चयन कर लें : या तो आप अपने पास मौजूद जादू को फेंकने की पहले करें, या फिर हम ही इसकी शुरूआत करते हैं।
पाठक में खोलें - पूरी सूरह पढ़ें